11 फरवरी 2023
दुर्ग/ नगर पालिक निगम।महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने बताया कि नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा दिनांक 11 फरवरी को प्रथम किश्त जमा किये गये हितग्राहियों के लिये एवं 12 फरवरी 2023 को गणपति विहार, बोरसी के पात्र आवेदको के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के मोर मकान मोर आस के हितग्राहियों के लिए आवास ऋण शिविर का आयोजन डाटा सेन्टर, सेन्ट्रल लाईब्रेरी में प्रातः 11:00 से सायंकाल 5:00 बजे तक किया जा रहा है।नोडल अधिकारी एसडी शर्मा द्वारा पात्र आवेदको से अनुरोध किया गया है कि आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पेनकार्ड एवं वोटर आईडी लेते हुए आवे एवं आवास ऋण शिविर का लाभ उठावे।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अपील की है कि शहर के बेहतर लोकेशन में बाजार मूल्य के 10.00 लाख का प्लैट सिर्फ नगर निगम द्वारा बना हुआ पक्का मकान 3.75 से 3.46 लाख में प्राप्त कर सकते।

Facebook Conversations