पोलसाय पारा तालाब से उठ रही बदबू सफाई कराने 15 दिन का अल्टीमेटम...
त्वरित खबरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

 दुर्ग- पोलसाय पारा तालाब की नियमित सफाई नहीं होने से बदबू उठ रही है। इसकी वजह से आसपास के लोग खासे परेशान है। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि 15 दिनों में तालाब की सफाई नहीं कराई गई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

इस तालाब के आसपास गंदगी पसरी हुई है। इसके चलते लगातार बदबू उठ रही है। पानी में भी कम और मटमैला हो गया है। संगठन के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नितेश साहू ने कहा कि निगम द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही है। इसे लेकर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस के तस बनी हुई है।

इधर तालाब के आसपास महामारी का खतरा बना हुआ है। ज्ञापन सौंपने वालों में चंद्रकांत साहू, लवकुश ताम्रकार, सुधीर बोयर, पीयूष मालवीय, सुधाकर बनवासी सहित अन्य शामिल थे |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations