पंचायत सचिवों के क्रमिक भूख हड़ताल में 3 सचिवों का निधन:_।* पंचायत सचिव 18 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर डटे हुवे है,, और 11 अप्रैल से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हुवे है, और 30 दिन बाद भी सरकार ने सचिवों के शासकीयकरण की दिशा में कोई कार्यवाही नहीं करने से नाराज सचिव संघ क्रमिक भूख हड़ताल के बाद 21 अप्रैल से जंतर मंतर दिल्ली में हड़ताल में बैठने का निर्णय लिया और मोदी की गारंटी में शामिल करने के चलते अब माननीय प्रधानमंत्री तक बात पहुंचाने के लिए कमर कस लिया है,,, इसी दौरान लोकेश जघेल जिला अध्यक्ष सचिव संघ खैरागढ़ ने बताया कि क्रमिक भूख हड़ताल में सचिव साथियों द्वारा पूर्ण निष्ठा और समर्थन भाव से बैठ रहे है, और भरी गर्मी में भी हड़ताल पंडाल में डटे हुवे है, और इसी दौरान प्रदेश पंचायत सचिव संघ जिला कोरबा जनपद पंचायत पाली के सचिव श्री राजकुमार कश्यप का क्रमिक भूख हड़ताल के दौरान हार्ट अटैक से मृत्यु हो गया और अपनी लड़ाई लड़ते सचिव परिवार के मांग की पूर्ति करते करते शहीद हो गए और इसी दिन जनपद पंचायत पिथौरा जिला महासमुंद के सचिव साथी श्री मोहित साहू जी का निधन भी हार्ट अटैक होने पर स्वर्ग सिधार गए तथा इसी दिन श्री रामेश्वर चौहान जी जनपद पंचायत कुनकुरी जिला जशपुर का आकस्मिक निधन होने से समस्त सचिव परिवार खैरागढ़ ने दुःखद प्रगट कर हड़ताल पंडाल में तीनों सचिव को मौन धारण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया, और कहा कि हमारे सचिव साथी की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगा,, और शासकीकरण होने तक हड़ताल जारी रहेगा,, इधर सरकार हमारे हड़ताल समाप्त करने तरह तरह से दबाव बनाने, कई तरह के आदेश निकाल रहे है, और सचिवों के प्रभार के लिए रोजगार सहायक, करोरोपण अधिकारी, तकनीकी सहायक और एडीओ, पटवारी अन्य कर्मचारियों के लिए निकाले है किंतु अधिकांश कर्मचारियों ने हमारे मांग के समर्थन में सचिवों के प्रभार करने लेने से इंकार कर दिया है,,, और आने वाले दिनों में कोई भी कर्मचारी सचिव का कार्य करने से मना कर सकते है इस स्थिति में सरकार की मुसीबत बढ़ेगा और हमारी मांग मानने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा,, क्योंकि सुशासन तिहार में लिए आवेदन का निराकरण सचिवों के बना संभव नहीं है, और उसके अलावा नव निर्वाचित सरपंच की मुसीबत बढ़ता जा रहा है और ग्राम के विकास कार्य कराना की चुनौती बन चुका है जो सचिवों के बिना संभव नहीं है, इस मौके पर, लोकेश जंघेल जिलाध्यक्ष, लाला जंघेल कार्य. अध्यक्ष, हिरेंद्र नागपुरे, भागवत मानिकपुरी, चंद्रेश सेन, मनोहर चंदेल, सुनीता साहू, बिंदिया मानिकपुरी, राजू जघेल, संतोष साहू, रोहित जघेल, कंस पटेल, मधु जंघेल, ओमप्रकाश जंगेल, रिंकेश्वरी जघेल, रामलाल साहू, चंदन धुर्वे, अन्य सचिव साथी उपस्थित थे,

Facebook Conversations