फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर, अश्लील फोटो अपलोड कर सोशल मिडिया में वायरल करने वाले आरोपी को नेवई पुलिस ने किया गिरफ्तार:-
भिलाई नगर | प्रार्थिया के नाम का फेक फेसबुक आईडी बनाकर प्रार्थिया का फोटो लगाकर अश्लील फोटो सोशल मिडिया में वायरल करने तथा ऐसा करने से मना करने पर अश्लील गाली गलोच करने के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध 138/2021 धारा 294,323,509(ख) भादवि, 66(ग), 67 आईटी एक्ट का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। महिला संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम प्रशांत अग्रवाल भापुसे0 पुलिस अधीक्षक दुर्ग, संजय ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर] व राकेश जोशी नगर पुलिस अधीक्षक(भिलाई नगर के निर्देशन में निरीक्षक संतोष मिश्रा के नेतृत्व में टीम तैयार तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी किशोर कुमार साहू पिता विचित्र कुमार साहू उम्र 22 साल साकिन ग्राम पाउवारा प्रकाश सायकल स्टोर के पास चौक मचांदुर थाना उतई जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया गया है। वइस कार्यवाही में निरी0 संतोष मिश्रा, उप निरीक्षक डी आर नारंगे , आर0 लक्ष्मीनारायण यादव, आर0 रवि बिसई, आर0 आनंद तिवारी एवं आर0 संतोष राज का सराहनीय योगदान रहा।

Facebook Conversations