एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी बहन खुशी कपूर और फ्रेंड्स के साथ दुबई में छुट्टीयां मना रही हैं। इस विकेशन से जाह्नवी अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रही हैं। अब हाल ही में उन्होंने दुबई के डेजर्ट में ATV राइड करते हुए अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज पर उनके रूमर्ड एक्स बॉयफ्रेंड शिखर परिहार ने कमेंट किया है।
जाह्नवी कपूर ने ATV राइड करते हुए अपनी कुछ फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, "डिजर्ट इन द डेजर्ट।" हैं। फोटोज में जाह्नवी अपनी बहन खुशी और अपने एक फ्रेंड के साथ ATV बाइक पर पोज देते हुए नजर आ रही हैं। उनकी इन फोटो पर कमेंट करते हुए शिखर परिहार ने लिखा-"माशाल्लाह।" जाह्नवी की यह फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं। फैंस समेत कई सेलेब्स भी उनकी इन फोटोज पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
'दोस्ताना 2' में नजर आएंगी जाह्नवी
वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर को आखिरी बार 'रूही' में राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ मुख्य भूमिकाओं में देखा गया था। उनकी इस फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से समान रूप से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। अब वे जल्द ही 'दोस्ताना 2', 'गुड लक जेरी' और करन जौहर की मैग्नम ओपस फिल्म 'तख्त' में नजर आने वाली हैं।

Facebook Conversations