फिल्म में लंदन में रह रहे 150 पाकिस्‍तानी और हिंदुस्‍तानी आम लोगों की हुई कास्टिंग, रोमानिया के असल मैजिशियन भी नजर आएंगे फिल्‍म में
त्वरित खबरे

दशहरे के मौके पर अक्षय कुमार की फिल्म 'गोरखा' की अनाउंसमेंट हुई है। साथ ही उन्‍होंने हाल ही में अपनी दो फिल्‍मों की शूटिंग्स भी पूरी कर ली है। वो हैं 'मिशन सिंड्रेला' और 'रक्षाबंधन'। 'रक्षाबंधन' जहां उन्‍होंने इंडिया में पूरी की, वहीं 'मिशन सिंड्रेला' का पूरा शेड्यूल लंदन में रहा है। वहीं मनाली में सेट लगाकर फिल्‍म की शूटिंग पूरी की गई। फिल्‍म से जुड़े सूत्रों ने बताया, "यह परदेस में जाकर देश को क्रिएट करने जैसा रहा है। वहां पर लंदन का मशहूर ग्राउंड हायर किया गया। वहां मेकर्स ने इंडियन मेला रीक्रिएट किया था। साथ ही इंडिया से हलवाइयों को बुलाया गया। गर्म जलेबियां, रसगुल्‍ले समेत अन्‍य मिठाइयों के स्‍टॉल लगे। मेले में लोगों की भीड़ इंडियन लगे, उसके लिए लंदन में रह रहे 150 पाकिस्‍तानी और हिंदुस्‍तानी आम लोगों की कास्टिंग की गई। कुछ कास्टिंग पंजाबी और हिमाचली एनआरआई की भी हुई। फिल्‍म का बचा हुआ पैच वर्क हिंदुस्‍तान आकर मनाली में किया जाएगा। पाकिस्‍तानी मूल के लोगों को इंडियन टोपियां पहना कर वह सीक्‍वेंस शूट किया गया।"

फिल्म में गणेश आचार्य ने की है गाने की कोरियोग्राफी

सूत्रों ने आगे बताया, "इंडियन मेले के बैकड्रॉप में पंजाबी भांगड़ा शूट किया गया। उसकी कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने की। अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह पर उस गाने की शूटिंग पांच से छह दिन चलती रही। फिल्‍म का टायटिल 'मिशन सिंड्रेला' ही तय माना जा रहा है। फिलहाल वर्किंग टाइटल 'प्रोडक्‍शन नंबर 41' रखा गया है।"

मां के देहांत के बाद अक्षय ने तेजी से कर दिया है काम शुरू

सेट पर मौजूद प्रत्‍यक्षदर्शियों ने अक्षय कुमार को लेकर अतिरिक्‍त जानकारी भी शेयर की। साथ ही दैनिक भास्‍कर से खास बातचीत में उन्‍होंने कहा, "मां अरुणा भाटिया के देहांत के महज एकाध दिन बाद ही अक्षय कुमार इंडिया से वापस लंदन आ गए थे। अक्षय अपने करियर की शुरूआत से ही प्रोड्युसर फ्रेंडली एक्‍टर रहे हैं। खुद का नुकसान हो जाए, पर प्रोड्युसर्स का किसी हाल में वो घाटा नहीं होने देने की कोशिश करते रहते हैं।"

अक्षय के करीबी ने दी फिल्म से जुड़ी जानकारी

अक्षय के करीबी कहते हैं, "इसकी एक मिसाल फिल्म 'जोकर' है। उस फिल्‍म की स्क्रिप्‍ट कमजोर है, यह बात अक्षय कुमार को शूटिंग करते हुए महसूस हो चुकी थी। उसके बावजूद अक्षय ने वह फिल्‍म बीच मझधार में नहीं छोड़ी थी। वह इसलिए कि उनके पिता अक्षय से हमेशा कहा करते थे कि अगर किसी का काम हाथ में लिया हो, तो उसका साथ किसी हाल में मत छोड़ना। अक्षय वह पैटर्न हर फिल्‍म के साथ पूरी करते हैं। 'बेलबॉटम' की शूटिंग में शुरू होने से पहले अक्षय कुमार ने बाकायदा सभी क्रू मेंबर्स की जॉइंट मीटिंग ली थी। सब क्‍वारंटाइन पीरियड ओवर होने का इंतजार कर रहे थे। अक्षय की अपील पर सबने उस पीरियड में भी फिल्‍म से जुड़े प्री प्रोडक्‍शन वर्क को पूरा किया।"

16 दिनों के शूट को अक्षय ने 12 दिनों में ही पूरा कर दिया

लिहाजा, 'मिशन सिंड्रेला' की शूट को उन्‍होंने अपनी मां के देहांत के बावजूद दो दिन बाद से ही कंटीन्‍यू कर लिया था। सेट पर मौजूदा सूत्रों के मुताबि‍क, "अक्षय ने खुद को काम में और अतिरिक्‍त डूबो लिया है। उन्‍होंने सेट पर रहने और अपकमिंग फिल्‍मों को लेकर मीटिंग्‍स पर अतिरिक्‍त समय देना शुरू कर दिया है। मां के देहांत के बाद उनका शेड्यूल 16 दिनों का था, मगर उन्‍होंने अतिरिक्‍त समय देकर 12 दिनों में ही शूट को पूरा कर दिया। फिल्‍म में अक्षय के अपोजिट रकुल प्रीत सिंह हैं। अक्षय पुलिस अफसर के रोल में हैं, जबकि फिल्म रकुल प्रीत स्‍कूल टीचर बनी हैं।"

फिल्म में रोमानिया के असल जादूगर को किया गया है कास्‍ट

अक्षय ने पुलिस अफसर का चेस सीक्‍वेंस और मैजिशियन के पजल रूम में एक्‍शन के सीक्‍वेंसेज को पूरे कर लिए हैं। हीरो की गुमशुदा भतीजी का रोल इंडियन एनआरआई ने प्‍ले किया है। मैजिशियन फिल्‍म में विलेन है। उसके लिए रोमानिया के असल जादूगर को कास्‍ट किया गया है। उसका नाम क्रिस्‍टोफर है। मेकर्स को फीमेल मैजिशियन नहीं मिली तो रोमानिया के मेल मैजीशियन को ही फीमेल बनाकर काम लिया जा रहा। वह इसलिए कि यह जिस साउथ इंडियन फिल्‍म 'रत्‍सासन' की रीमेक है, उसमें मैजिशियन फीमेल है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations