पेट्रोल-डीजल के बाद CNG की कीमतों में इजाफा, आज इतना बढ़ गया दाम
त्वरित ख़बरें - पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों को सोमवार की सुबह एक और झटका

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों को सोमवार की सुबह एक और झटका लगा।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG की कीमतों सोमवार को 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम के इजाफा किया है।

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों को सोमवार की सुबह एक और झटका लगा।  इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली में CNG की कीमतों सोमवार को 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया है। कीमतें 4 अप्रैल की सुबह 6 बजे से प्रभावी रहेंगी। 

दिल्ली सहित अन्य शहरों में देखें क्या है कीमत

दिल्ली- 64.11 रुपये प्रति किलोग्राम 

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद - 66.68 रुपये प्रति किलोग्राम 

मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली - 71.36 रुपये प्रति किलोग्राम

गुरुग्राम- 72.45 रुपये प्रति किलोग्राम 

रेवाड़ी- 74.58 रुपये प्रति किलोग्राम 

करनाल और कैथल- 72.78 रुपये प्रति किलोग्राम 

कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर- 75.90 रुपये प्रति किलोग्राम 

अजमेर, पाली और राजसमंद- 74.39 रुपये प्रति किलोग्राम 

(सोर्स: IGL की वेबसाइट के अनुसार)

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रहा है लगातार इजाफा 

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को 40-40 पैसे की वृद्धि हुई है। पिछले दो सप्ताह में 12 बार तेल की कीमतों में इजाफा किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए आज 103.41 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, डीजल की ताजा कीमत बढ़कर 95.07 रुपये हो गया है। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations