त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग
छत्तीसगढ़ में नक्सली आमदई माइंस में दलाली करने का आरोप लगाकर हेमचंद्र मांझी को लगातार धमकी दे जा रहे हैं. इसके चलते पुलिस प्रशासन ने उन्हें जिला मुख्यालय में सेफ हाऊस में रखा है. नक्सलियों ने हेमचंद्र मांझी के भतीजे कोमल मांझी को मौत घाट उतार दिया है. मांझी ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है. बस्तर में जारी नक्सली एनकाउंटर के बीच रविवार की रात नक्सलियों ने छोटेडोंगर के पद्मश्री वैधराज हेमचंद्र मांझी को आमदई खदान का दलाल कहते हुए देश से मार भगाने की बात कही है. राष्ट्रपति के साथ पुरस्कार लेते हुए हेमचंद्र मांझी की तस्वीर को नक्सली पर्चा में जारी कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर जिले के में पिछले 50 वर्ष से वैद्यराज के रूप में अपनी सेवा दे रहे छोटेडोंगर निवासी वैद्यराज हेमचंद मांझी को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में 22 अप्रैल को पद्मश्री से सम्मानित किया था.देसी जड़ी-बूटी और औषधि के जानकार हेमचंद्र मांझी इस क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश और देश के कोने-कोने से आने वाले कैंसर पीड़ित मरीजों को सस्ती स्वास्थ्य से सेवा देते आ रहे हैं.

Facebook Conversations