’’पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री’’ पुरस्कार प्रदान करने हेतु 18 जून 2024 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

    दुर्ग 04 जून 2024/भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत ’’पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री ’’ पुरस्कारों के लिए वर्ष 2025 हेतु पात्र व्यक्तियों से ऑनलाईन नामांकन प्रस्ताव ीजजचरूध्ध्ंूंतकेण्हवअण्पद पर आमंत्रित किया गया है। वर्ष 2025 में ’’पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री’’ पुरस्कार प्रदान करने हेतु निर्धारित पात्रता एवं मापदण्ड के अनुरूप 18 जून 2024 तक आवेदन पत्र ऑनलाईन आमंत्रित किया गया है। पद्म पुरस्कार देश का सर्वाेच्च नागरिक पुरस्कार है।

यह पुरस्कार उत्कृष्ट कार्य करने वाले जैसे-कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, नागरिक सेवा, व्यापार और उद्योग आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों सेवा के लिए प्रदाय किया जाता है, कोई भी व्यक्ति किसी जाति, व्यवसाय हैसियत या लिंग के भेदभाव के बिना इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। नामांकन की प्रक्रिया एवं पद्म पुरस्कार से संबंधित अधिक जानकारी हेतु भारत सरकार की वेबसाईट ूूूण्चंकउंूंतकेण्हवअण्पद पर उपलब्ध है।

उप संचालक समाज कल्याण से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के निर्धारित पात्रता एवं मापदंड रखने वाले व्यक्ति को ऑनलाईन आवेदन कर जिला कार्यालय समाज कल्याण विभाग दुर्ग को आवेदन पत्र की प्रति उपलब्ध कराना होगा। अधिक जानकारी के लिए समाज कल्याण विभाग दुर्ग में कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations