एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को हाल ही में अपने पापा और फिल्ममेकर बोनी कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिसकी कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन वायरल वीडियोज में जाह्नवी कपूर को पैपराजी द्वारा उनके पिता को गलत सलाह देने पर उन पर गुस्सा करते हुए भी देखा जा सकता है।
दरअसल, वायरल वीडियोज में पैपराजी एयरपोर्ट पर फोटो लेने के लिए जाह्नवी और बोनी से मास्क हटाने के लिए कहते हैं। पैपराजी के कहने पर बोनी अपना मास्क हटाने लगते हैं। लेकिन, तभी जाह्नवी कपूर अपने पिता को मास्क हटाने पर डांटने लगती हैं। वे कहती हैं, "नहीं।" तभी इस पर फोटोग्राफर्स कहते हैं, "कुछ नहीं होगा।" इतना सुनने के बाद जाह्नवी भड़क जाती हैं और फोटोग्राफर्स को जवाब देते हुए कहती हैं, "होता है, यह सेफ नहीं है, ऐसी गलत सलाह मत दीजिए।" हालांकि, बाद में जाह्नवी और बोनी दोनों ने मास्क पहने हुए ही फोटो के लिए पैपराजी के सामने पोज दिए।
जाह्नवी कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी को आखिरी बार 'रूही' में देखा गया था। जिसमें उन्होंने एक राक्षसी आत्मा से ग्रसित एक युवती की भूमिका निभाई थी। हार्दिक मेहता के निर्देशन में बनी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में जाह्नवी के अलावा राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी नजर आए थे। अब वे जल्द ही 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वे 'दोस्ताना 2' और 'तख्त' में भी दिखाई देंगी।

Facebook Conversations