30 मार्च 2023
भिलाई। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेस एथलेटिक्स प्रतियोगिता दिनांक 26/3/23 से 28/3/23 तक शिवछत्रपति स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स,पुणे महाराष्ट्र में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में भिलाई दुर्ग के युधिष्ठिर साहू ने 5000 मीटर दौड़ और 1500 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया । युधिष्ठिर साहू ने चार सालों से लगातार पदक प्राप्त करते हुए अभी तक 2 स्वर्ण पदक एवं 6 रजत पदक अपने नाम करने में कामयाबी मिली है। युधिष्ठिर साहू अपना अभ्यास जयंति स्टेडियम में NIS Coach विनोद नायर के मार्गदर्शन में करते आये हैं। भिलाई दुर्ग के एथलीट युधिष्ठिर साहू की इस उपलब्धि पर एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष जी. एस .बामरा सर एवं सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अपनी बधाईयाँ प्रेषित की हैं।

Facebook Conversations