ऑगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद में भर्ती के लिए 11 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित...
त्वरित खबरें- नागेशवरी वर्मा रिपोर्टिंग

गरियाबंद  :- 21 जून 2025 एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र भैंसामुड़ा में आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद भर्ती के लिए 11 जुलाई 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि आवेदन करने के लिए नियम व शर्तें परियोजना कार्यालय गरियाबंद एवं कार्यालय जनपद पंचायत गरियाबंद के सूचना पटल पर चस्पा की गई है। आवेदक कार्यालयीन समय में एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय गरियाबंद में स्वयं उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन पत्र प्रेषित कर सकते है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations