छेड़छाड़ की शिकायत शिक्षिका को अब तक नहीं मिला इंसाफ.....न्याय की गुहार लगाने शासकीय दफ्तर के काट रहे चक्कर....
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

दुर्ग- के जेआरडी आत्मानंद स्कूल में कार्यरत महिला शिक्षा का के साथ छेड़छाड़ की घटना में अब तक कोई कार्यवाही नहीं होने से आक्रोशित शिक्षक संघ ने अपनी नाराजगी जताते न्याय की गुहार लगाने पीड़िता शासकीय विभागों के चक्कर काट रही है|

 दुर्ग के जेआरडी आत्मानंद स्कूल में कार्यरत शिक्षिका के साथ 12 अक्टूबर को हुई छेड़छाड़ की घटना में विशाखा समिति की रिपोर्ट अब तक प्रस्तुत नहीं किए जाने से आक्रोशित शिक्षक संघ ने अपनी नाराजगी जताई जिसके चलते पीड़िता शिक्षिका को अब तक इंसाफ नहीं मिल अपने से आक्रोशित छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने पीड़िता को इंसाफ दिलाने बुधवार की शाम संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग में ज्ञापन सौंपा इस मामले मैं पीड़िता के पति ने संबंधित व्याख्याता के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है,और अपना रोष जाहिर किया है |

आपको बता दे पीड़िता महिला शिक्षिका ने दुर्ग कोतवाली थाने में की शिकायत जिस पर पुलिस का कहना है कि विशाखा समिति की रिपोर्ट आने के बाद संबंधित व्याख्याता के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations