नक्सलियों ने 2 कांग्रेस नेताओं को जान से मारने की दी धमकी.....
त्वरित ख़बरें

नारायणपुर- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बीच नक्सली अपनी हरकतों से आज नहीं आ रहे हैं |वहीं प्रथम चुनाव के ठीक एक दिन पहले नक्सलियों ने पर्चा फेंका और बैनर लगया है| जिसमें भाजपा नेता की हत्या के बाद अब कांग्रेस नेताओं को मौत के घाट उतारने की धमकी दी है| यह ममला नारायणपुर थाना क्षेत्र समेत अलग-अलग इलाकों का है|

जानकारी के अनुसार, नारायणपुर जिले के अलग-अलग इलाकों में नक्सलियों ने धमकी वाला पोस्टर लगाया और पर्चा फेंका है| वहीं नक्सलियों ने एक बैनर जिला मुख्यालय के अंदर पहाड़ी मंदिर के पास लगया है| जिसमें 2 कांग्रेस नेताओं को जान से मारने की धमकी दी है. इससे इलाके में दहशत का माहौल है |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations