निगरानी बदमाश कुख्यात गोपाल ठुठवा को सुबह 4 बजे हार्ट अटैक से मौत
त्वरित ख़बरें - जेल एसपी योगेश क्षेत्रीय ने उसकी मौत की पुष्टि की है।

दुर्ग / शराब माफिया और निगरानी बदमाश गोपाल ठुठवा (48 साल) की केंद्रीय जेल दुर्ग में गुरुवार सुबह मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह 4 बजे उसे अचानक अटैक आया। बताया जा रहा है बीपी बढ़ने से उसकी बेचैनी बढ़ गई और वह सुबह उठकर जेल में टहल रहा था। अचानक वह जमीन पर गिरा। सभी लोग दौड़े और उसे उठाया तब तक उसकी सांसें बंद हो गई थीं। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

गोपाल ठुठवा सूर्य विहार कालोनी हाउसिंग बोर्ड जामुल में रहता था। दुर्ग भिलाई में गुंडे बदमाशों में बड़ा नाम था। वह कई बार शराब तस्करी के चलते गिरफ्तार भी हो चुका था। लगभग 22 साल पहले एक झगड़े में दूसरे बदमाश बबलू चौधरी ने उसका बायां हाथ काट दिया था। उसके बाद से गोपाल का अपराध और बढ़ गया था। वह जामुल थाने का निगरानी बदमाश भी है। वह दुर्ग जेल में करीब तीन महीने से बंद था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह गोपाल अपने बैरक में बाथरूम करने गया था। इसके बाद वह सोया नहीं और अंदर टहल रहा था। तभी अचानक वह जमीन पर गिर पड़ा। जेल के प्रहरियों ने तुरंत उसे उठाया और अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा राहा है कि गोपाल को पहले से बीपी की शिकायत थी। उसका उपचार भी चल रहा था। शराब के मामले में पुलिस ने उसे पकड़ा था और जेल भेज दिया था। जेल एसपी योगेश क्षेत्रीय ने उसकी मौत की पुष्टि की है।

पीएम के बाद पता चलेगा मौत का कारण

दुर्ग सीएसपी डॉ. जितेंद्र यादव का कहना है कि दुर्ग जेल के अंदर गोपार की मौत हार्ट अटैक से हुई या अन्य किसी कारण से इसकी जानकारी पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations