दुर्ग। 11 मार्च।नगर पालिक निगम सीमान्तर्गत आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर सड़क किनारे राजेन्द्र पार्क से लेकर पॉलीटेक्निक कॉलेज चौक तक जीई रोड के दोनों तरफ सड़क की की किनारे में रखें बेखौफ़ दो दर्जन अवैध रूप से कबाड़ वाहन कब्जों को बेदखल की कार्रवाई की गई। करीब दो दर्जनों अवैध कबाड़ वाहन को बेदखल किया गया।सड़क किनारे अवैध कब्जे की नियत से बांस बल्ली से किए गए कब्जे को को हटाया गया साथ ही चेतावनी देते हुए अधिकारी ने कहा दोबारा देखें जाने पर वाहन को जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी। गैरेज का कार्य करने वालों ने कई जगहों पर पुराने कबाड़ वाहन खड़ी कर रखे थे।कई जगहों पर सड़क किनारे पुराने कबाड़ वाहनों को रखकर कब्जा किया गया था जिसे निगम के अतिक्रमण टीम ने हटाया, सभी छोटे बड़े वाहन सड़क किनारे अवैध कब्जा होने से जाम की स्थिति हो जाती है, जिससे राहगीरों को अवगमान में परेशानियों का सामना करना पड़ता था,इसको ध्यान में रखते हुए आयुक्त हरेश मंडावी ने तत्काल टीम को कार्यवाही के लिए निर्देश दिए।कार्रवाही के मौके पर अतिक्रमण प्रभारी दुर्गेश गुप्ता,उमेश पात्रे,राजू सागर,राजू सूर्या,दीपक निषाद के अलावा अतिक्रमण एवं बाजार विभाग टीम मौजूद थे।
त्वरित ख़बरें - निगम ने दो दर्जन से अधिक कबाड़ वाहन को हटाया: चेतावनी दोबारा रखें जाने पर होगी वाहन की जब्ती :

Facebook Conversations