निगम क्षेत्र के तालाब......उद्यानों की साफ-सफाई हो रही प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त.....
त्वरित ख़बरें - भिलाई संवादाता

भिलाई- भिलाई निगम क्षेत्र के तालाब एवं उद्यानों की युद्व स्तर पर सफाई किया जा रहा है, त्यौहारी सीजन को देखते हुए आयुक्त के निर्देश पर शहर के मुख्य मार्ग, व्यवसायिक क्षेत्र, उद्यान, कालोनी तथा गली मोहल्ले में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था किया जा रहा है।

भिलाई निगम के आयुक्त रोहित व्यास ने आगामी दिपावली पर्व एवं छट पर्व को ध्यान में रखते हुए जोन आयुक्तो को निर्देशित किये है कि शहर के सभी पोल में लगे लाईट चालू हो जिन पोल में फिक्चर नहीं है उनमें तत्काल व्यवस्था कर बंद एवं बिना लाईट वाले पोल में लाईट लगाकर चालू करें। नगर के सभी पोल के लाईट चालू हो साथ ही छट  के लिए शहर के तालाबों की सफाई, पार में बने घेरे की रंगाई पोताई करने को कहा है। निगम के जोन आयुक्त अपनी टीम के साथ तालाबों का भ्रमण कर आवश्यक निर्देश दिये है विशेष रूप से जिन तालाबों में छट पूजा का आयोजन किया जाता है भेलवा तालाब, कोहका तालाब, शीतला तालाब, सूर्यकुण्ड तालाब, सेक्टर 2 तालाब, सेक्टर 7 तालाबो की सफाई किया जा रहा है और जिन तलाबो मे  जलकुम्भी है  विर्सजन किये गये देव प्रतिमा के अवशेष है उसका गहराई से कचरो की सफाई कर  तालाब पार की साफ-सफाई और रंगाई पोताई का कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार नगर के उद्यानों की भी सफाई विशेष रूप से किया जा रहा है।

 आयुक्त व्यास ने कहा है कि शहर की प्रकाश, सफाई व्यवस्था दुरूस्त होना चाहिए साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बनाये गये मतदान केन्द्रो में भी प्रकाश, साफ-सफाई एवं पानी तथा शौचालय की व्यवस्था दुरूस्त होना चाहिए। जोन के अधिकारी अपने जोन क्षेत्र के स्कूल एवं अन्य शासकीय भवन में बनाये गये मतदान केन्द्रो का निरीक्षण कर चुनाव आयोग के नियमानुसार सभी व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा  है। इधर शत् प्रतिशत मतदान को सुनिश्चित करने के लिए लगातार मतदाता जागरूकता अभियान भी निगम द्वारा चलाया जा रहा है।

 Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations