निगम दुर्ग क्षेत्र में  आवारा मवेशियों की हुई धरपकड़,निगम ने चलाया अभियान, मुख्य सड़क से पकड़े गए 11 आवारा पशुः
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

दुर्ग/ 16 जुलाई / नगर पालिक निगम क्षेत्र में  आवारा पशुओ को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य जी ई मार्ग रायपुर नाका से लेकर गंज पारा तक मुख्य सड़क से 11 आवारा पशुओं को पकड़ा गया।नगर निगम क्षेत्र में आवारा घूमने वाले मवेशियों से किसी को परेशानी न हो इसे देखते हुए नगर निगम क्षेत्रों में आवारा पशुओं को पकड़ने अभियान चला रही है। अभियान के तहत आवारा पशुओं को पकड़ कर गौठान भेजा गया है। आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निर्देश दिए हैं.अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के मार्गदर्शन में अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने टीम शहर में विभिन्न संसाधनों के साथ घूम-घूम कर आवारा मवेशियों  को पकड़ रहे हैं। काऊ केचर वाहन में मवेशियों को डालकर सीधे पुलगांव गौठान में छोड़ा जा रहा है। नगर निगम की टीम मुख्य रूप से शहर के सभी मार्केट क्षेत्र तथा अंदरूनी क्षेत्र की सड़कों के किनारे घूमने वाले मवेशियों को टारगेट करते हुए  पुलगांव चौक, अंजोरा रोड, राजेन्द्र पार्क, मालवीय नगर साइंस कॉलेज,नया बस स्टैंड, रायपुर नाका ओवरब्रिज, गंजपारा तथा जीई रोड के किनारे आवारा मवेशियों को पकड़ रही है।आवारा पशुओं के कारण आने वाले लोगों को समस्या से निजात दिलाने निगम की टीम पशुओ को पकड़ने की कार्रवाई कर रही है। विशेष अभियान में निगम क्षेत्र के वार्डों से आवारा मवेशी पकड़ने योजना बनाकर कार्य कर रहे है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations