सरपंच बालाराम सुनहरे, सचिव हुलास राम वर्मा के अनुसार ग्राम घौठा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं उन्होंने बताया की आयुष छत्तीसगढ़ के निर्देशन अनुसार एवं जिला आयुर्वेदिक दुर्ग के मार्गदर्शन में कोविड -19 गाइड लाइन का पालन करते हुए , एक दिवसीय नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं | इस शिविर में विशेष रूप से समस्त प्रकार के वातरोग चर्मरोग ,ज्वर,श्वास ,कास ,उदर रोग, स्त्री रोग , अर्श बवासीर ,भंगदर, नेत्र रोग, प्रतिश्याय रोगो का नि:शुल्क जाँच एवं नि:शुल्क औषधि वितरण किया जायेगा |
रक्त जाँच की भी व्यवस्था रहेगी शिविर में आये हुए चिकित्सक एवं विशेषज्ञ अपनी सेवाए देंगे | सरपंच बालाराम सुनहरे, और सचिव हुलास राम वर्मा ने सभी ग्राम वासिओ से निवेदन किया हैं कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठावे |
शासकीय औयुर्वेद औषधालय चीचा , विकास खंड - धमधा वा जिला - दुर्ग छत्तीसगढ़ .दिनांक 24/02/22 को गुरुवार को सुबह 10.00 बजे से शाम 4:00 बजे तक/ स्थान पंचायत भवन परिसर , ग्राम- घौठा विकास खंड - धमधा वा जिला - दुर्ग छत्तीसगढ़ ,

Facebook Conversations