नहीं रहे रामायण के निषाद-चंद्रकांत पंड्या का 72 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार चल रहे थे
त्वरित खबरे

रामानंद सागर की रामायण में श्रीराम के मित्र निषाद राज का रोल निभाने वाले चंद्रकांत पंड्या का निधन हो गया। 72 साल के चंद्रकांत गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी गांव के रहने वाले थे। चंद्रकांत के निधन की खबर ‘रामायण’ में सीता के रोल में नजर आईं दीपिका चिखलिया ने शेयर की। दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवंगत एक्टर चंद्रकांत की फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दीपिका ने कैप्शन में लिखा- ‘आपकी आत्मा को शांति मिले चंद्रकांत पंड्या, रामायण के निषाद राज’।

अमजद खान के दोस्त थे चंद्रकांत
चंद्रकांत ने कई फिल्मों में काम किया था। जिनमें सबसे प्रमुख हैं प्रेम लग्न, प्यार हो गया, परिवार ना पंख और होते होते प्यार होगा। 2017 में रिलीज़ गुजराती ड्रामा फिल्म समय चक्र भी शामिल है। उन्हें पहला ब्रेक गुजराती फिल्म 'कडू मकरानी' से मिला था। चंद्रकांत बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमजद खान के बहुत अच्छे दोस्त थे। दोनों ने साथ में कॉलेज की पढ़ाई पूरी की।

चंद्रकांत को बचपन से ही नाटकों और अभिनय में बहुत रुचि थी। इस दौरान उन्हें एक्टर उपेंद्र त्रिवेदी और अरविंद त्रिवेदी के साथ नाटकों में काम करने का मौका मिला। और उनका अभिनय का सफर शुरू हो गया। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations