नगरीय निकायों में उप निर्वाचन के लिए 27 जून को होगा मतदान संबंधित, निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सामान्य / सार्वजनिक अवकाश घोषित ..
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

शुष्क दिवस 25 जून की शाम पाँच बजे से मतदान दिवस तक मतगणना के लिए 30 जुन को रहेगा शुष्क दिवस

  दुर्ग- छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार प्रदेश के सात ज़िलों के आठ नगरीय निकायों में रिक्त आठ पार्षद पदों के लिए आगामी 27 जून को मतदान होना है । इसके मद्देनज़र राज्य शासन ने उक्त दिवस संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सार्वजनिक / सामान्य आकाश घोषित किया है । इन जगहों में होने वाले चुनाव के तहत 25 जून की शाम पाँच बजे से मतदान दिवस याने 27 जून तक शुष्क दिवस भी घोषित किया गया है। इसके साथ ही मतगणना के लिए 30 जून को भी शुष्क दिवस रहेगा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations