दुर्ग/ 30 दिसम्बर/नगर पालिक निगम! 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम के लिपिक को आज दिन शुक्रवार को स-सम्मान विदाई दी गई। निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर उपायुक्त मोहिन्द्र साहू,आरके बोरकर,शिव शर्मा एवं अधिकारी,कर्मचारियों ने लिपिक ईश्वर दयाल निर्मलकर इनके द्वारा 36 साल नगर निगम को सेवा दी है। आज उपायुक्त ने स्मृति चिन्ह शॉल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने पर लिपिक ईश्वर दयाल निर्मलकर को अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना किए।विदाई कार्यक्रम में सेवाकाल के दौरान अपने अनुभव को साझा किए। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि अपने जीवन का आधा समय आपने निगम प्रशासन को दिया है, आने वाला समय आपका और भी बेहतर हो, निगम परिवार ऐसी कामना करता है, सेवानिवृत्त के बाद कभी भी कोई परेशानी होने पर निगम परिवार सदैव आपके साथ होने का भरोसा दिलाया गया है। राजस्व विभाग कक्ष में स्मृति चिन्ह ,शाल श्रीफल देकर विदाई समारोह संपन्न किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मोहिन्द्र साहू,लेखाधिकारी आरके बोरकर, शिव शर्मा,राजू चन्द्राकर,योगेश सूरे,निशांत यादव, लव कुश शर्मा,रवि शर्मा,संजय मिश्रा,सत्यनारायण शर्मा,चंदन मनहरे, निर्मल चन्द्राकर,चित्ररेखा चन्द्राकर, दामिनी भुवाल, ईश्वर दयाल निर्मलकर के परिवारजनों सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।जनसंपर्क विभाग/राजू बक्शी
त्वरित खबरे-

Facebook Conversations