नगर निगम ने किया क्वार नवरात्रि पर्व के लिये व्यापक व्यवस्था.....अधिकारियों व कर्मचारियों को आयुक्त ने सौपा दायित्व.....
त्वरित ख़बरें - राजनांदगांव संवादाता

राजनांदगांव- कलेक्टर जिला राजनांदगांव द्वारा बैठक में दिये गये निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 15 अक्टूबर 2023 से 23 अक्टूबर 2023 तक आयोजित क्वार नवरात्रि पर्व पर नगर निगम द्वारा पद यात्रियों की सुविधा के लिये बने पंडालों एवं शहर में मूलभुत सुविधा उपलब्ध कराने निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने निगम के अधिकारियो व कर्मचारियों को दायित्व सौपा है।

उक्ताशय की जानकारी देते हुये नगर निगम आयुक्त गुप्ता ने बताया कि क्वार नवरात्रि मेें पद यात्रियों के लिये शहर में बने पंडालों एवं शहर में मूलभूत दायित्वों के निर्वहन के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों को दायित्व सौपा गया है। जिसके लिये प्र.सहायक अभियंता दिलीप मरकाम (मो.नं. 93016-70006) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही सभी उप अभियंताओं को अलग अलग प्रभार सौपा गया है।

आयुक्त गुप्ता ने बताया कि 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक नवरात्रि पर्व में पद यात्री पंडालो मेे प्रातः 6 बजे से दूसरे दिन सुबह 6 बजे तक तीन पालियोें में टैंकरों के माध्यम से पेयजल व्यवस्था एवं विद्युत व्यवस्था के लिये उप अधियंताआंे की ड्यूटी लगायी गयी है, साथ ही तीनो पालियों में साफ साफाई के लिये प्र.स्वास्थ्य अधिकारी  राजेश मिश्रा, (मो.नं. 93039-47901) को सफाई व्यवस्था प्रभारी का दायित्व सौपा गया है। स्वच्छता निरीक्षक एवं सफाई दरोगा इनके सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे। इसी प्रकार डोंगरगढ़ जाने वाले पद यात्री मार्ग में प्रकाश व्यवस्था का दायित्व प्र.सहायक अभियंता दिलीप मरकाम (मो.नं. 93016-70006) को सौपा गया है। इनके सहयोगी उप अभियंता एवं लाईनमेन रहेगे।

Image

आयुक्त गुप्ता ने कहा कि उपरोक्त अधिकारी कर्मचारी सौपे गये दायित्वों का नोडल अधिकारी एवं उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन मे रहकर निर्वाहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उपरोक्त कार्यो में लगाये गये अधिकारी कर्मचारी आवश्यक सेवा संधारण नियम के अंतर्गत माने जायेगे, सौपे गये कार्याे का निर्वहन पर लापरवाही एवं उदासीनता पाये जाने की दशा में कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations