नगर निगम भिलाई के सभी क्षेत्र में जलाआपूर्ति पूर्व की बात की जाएगी कार्य पूर्ण हो गया...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के 66 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र के पैनल में खराबी होने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित की गई थी। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के संज्ञान में आते ही युद्ध स्तर पर पैनल का संधारण कराने अधिकारियों को निर्देशित किए थे । सधांरण कार्य रात्रि कालीन  पूर्ण कर लिया गया है। नेहरू नगर, स्मृति नगर, फरीद नगर, स्लाटर हाउस, खम्हरिया एवं नगर निगम रिसाली क्षेत्र के रूआबांधा, मरोदा, रिसाली, नेवई उच्च स्तरीय जलागार में पानी सप्लाई चालू कर दी गई है। कुछ क्षेत्रो में पानी मिलना थोड़ा विलंब से प्रारंभ हो गया है। दोनो निगम क्षेत्र के पानी टंकी पूर्ण रूप से भर जाने के बाद पेयजल सप्लाई पूर्व की भांति निर्धारित समय अवधि पर प्रदाय की जाएगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations