त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग
दिल्ली-NCR के 60 से अधिक स्कूलों में धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं. सूचना मिलते ही दिल्ली समेत आसपास के जिलों में हड़कंप मच गया है. सभी स्कूलों के बच्चों को वापस घर भेज दिया गया है. ऐसे में अब इस मामले को लेकर गृह मंत्रालय का बयान आया है. गृह मंत्रालय ने बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है. साथ ही मंत्रालय ने बताया कि यह अफवाह लगती है.बम की धमकी वाले ईमेल पर गृह मंत्रालय ने कहा कि ‘इस पर पैनिक होने की जरूरत नहीं है. दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं.’ जानकारी के मुताबिक, सभी स्कूलों को एक ही ईमेल से धमकी भेजा गया है. सूचना मिलते ही पुलिस , बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़िया ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. खबर लिखने तक किसी भी स्कूल से कुछ नहीं मिला है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जांच कर रही है. ईमेल भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है.

Facebook Conversations