नागरिको से अपील, होली त्योहार शांति व सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाया जाए:महापौर...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

दुर्ग। नगर पालिक निगम।महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि 13 मार्च, 2025 को संध्या 3.00 बजे से नगर पालिक निगम के जन प्रतिनिधियों,निगम अधिकारी/कर्मचारीगण एवं कार्यकर्ता/पदाधिकारीगणों के साथ प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी होली मिलन, फूलों की होली से मनाया जाएगा।नगर निगम में होली मिलन समारोह का आयोजन में सभी एक-दूसरे को फूल बरसाकर होली की शुभकामनाएं देँगे। कलाकारों द्वारा भक्तिमय भजन के साथ होली गीतों की प्रस्तुति देंगे।महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने होली त्योहार को लेकर शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है।उन्होंने सभी से अनुरोध कर कहा कि होली खेलते समय ध्यान रखे कि रंग गुलाल बिना सहमति के किसी भी व्यक्ति व महिला पर न डाले।यदि उनके द्वारा रंग गुलाल नही खेलने का अनुरोध करते है तो उनकी भावना का सम्मान किया जाए।महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने अपील कर कहा होलिका दहन किसी हरे वृक्ष के नीचे,बिजली तार के नीचे,गौरवपथ/जैसे जगहों पर ना जलाया जाए।महापौर ने शहरवासियों को दी होली की शुभकामनाएं,कहा होली त्योहार शांति व सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाया जाए।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations