रिसाली। नगर पालिका निगम् रिसाली के द्वारा मुक्तिधाम रिसाली का संचालन किया जा रहा है। लेकिन ठेकेदार के द्वारा यहां के कर्मचारियों को अंतिम सस्कार हेतु गीली लकड़ी उपलब्ध कराया गया है।इतना ही नही किसी के घर को तोड़े जाने पर उसमें से निकले लड़की म्यार जिसमे खिले लगे हुए है।उसका प्रयोग किया जा रहा है।जिसको लेकर शुक्रवार को एक जैन समाज की महिला का अंतिम सस्कार करने उनके परिजन आये थे।लेकिन जब शव के ऊपर गीली व खिला लगी लकड़ी रखी जाने लगी तो आग बबूला होकर कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करने लगे।तब कर्मचारियों ने बताया कि मुक्तिधाम का ठेकेदार जैसा लकड़ी देगा उसके अनुरूप ही चिता पर लड़की रखी जाएगी।इसकी शिकायत कलेक्टर स्तर पर करने की बात कही है
बॉक्स
मुक्तिधाम रिसाली मे कुल 6 शव दाह बने हुए है।लेकिन उसमें लगे लोहै के एंगल जल जाने से शव को अंतिम सस्कार करने में काफी दिक्क्क्त का सामना करना पड़ता है। लगभग 25 पीस लोहे के एंगल को लगाया जाना नितांत जरुरी है

Facebook Conversations