‘मुख्यमंत्री सुगम महाविद्यालय योजना’ का शुभारंभ करेंगे सीएम भूपेश बघेल....डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के लिए आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल....
त्वरित ख़बरें - रायपुर संवादाता

रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सीएम भूपेश आज ‘मुख्यमंत्री सुगम महाविद्यालय योजना’ का शुभारंभ करेंगे. साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे |

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल आज को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर रायपुर के अंबेडकर चौक में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के लिए आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद सीएम बघेल अपने निवास कार्यालय में दोपहर 12.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा ‘मुख्यमंत्री सुगम महाविद्यालय योजना’ का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद दोपहर 1.05 बजे से विभिन्न सामाजिक संगठनों से भेंट करेंगे |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations