राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 17 दिसंबर को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। शहर जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के 4 वर्ष उपलब्धियों भरा रहा है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की परंपरा और तीज त्योहारों को महत्व देते हुए छत्तीसगढ़ की जनता को जोडऩे का काम किया है जिससे छत्तीसगढ़ में सभी तीज त्योहारों के लिए विशेष छुट्टी इसी सरकार में संभव हो पाया है। आज सभी लोग छत्तीसगढ़ की त्योहारों को विशेष रुप से मनाते हैं और आज देश-विदेश में छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान दिलाने में भूपेश सरकार की अहम भूमिका है।
चंद्राकर ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार का 4 वर्ष पुरे हो गए है जिसमें सभी वर्गों के लिए काम किए हैं जैसे कि प्रदेश के अन्नदाताओं का ऋण माफ किया गया। छत्तीसगढ़ में किसानों को धान की कीमत अब पूरे देश में सबसे अधिक मिल रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से लेकर भूमिहीन कृषि मजदूरों के हित में सरकार ने योजनाएं चलाई है। गोबर खरीद कर अकल्पनीय - असोचनीय काम पूरा किया है। सरकार की योजनओं से आम लोगों को सीधा आर्थिक लाभ हुआ है और छत्तीसगढ़ के लोगों में खुशहाली बढ़ी है। छत्तीसगढ़ राज्य के विकास और खुशहाली के अपने पुरखों के सपने को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे है। राज्य के किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों आदि सभी वर्गों-समाजों के लिए योजनाओं के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। राज्य का सर्वांगीण विकास करने के लिए सरकार प्रतिबंद्ध है। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री बघेल शुरू से ही किसानों और ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए तमाम तरह की योजनाएं चला रहे हैं इसमें किसानों को धान का बढ़ा हुआ समर्थन मूल्य और बोनस की राशि देना महत्वपूर्ण फैसला है।

Facebook Conversations