दुर्ग। पुलिस को ठगी के एक बड़े मामले में सफलता मिली है। भिलाई नगर पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर लगभग 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
क्या है पूरा मामला
थाना भिलाई नगर में प्रार्थी लहनेदास मासुलकर ने 25 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी उमेश मानिकपुरी ने नौकरी लगाने का झांसा देकर उससे किस्तों में लगभग 11 लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी और पैसे वापस नहीं मिले तो उसने थाने में शिकायत की।
शिकायत पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 473/2026 धारा 318(4) BNS के तहत केस दर्ज किया गया।
पुलिस की कार्रवाई
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी *उमेश मानिकपुरी, उम्र 45 वर्ष, निवासी सूर्यनगर गुढ़ियारी रायपुर* को 18 सितंबर को गिरफ्तार किया। आरोपी को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने इसी तरह कई अन्य लोगों को भी नौकरी का झांसा देकर ठगा है। थाना नेवई क्षेत्र में भी उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नौकरी या सरकारी नियुक्ति का लालच देकर पैसे मांगने वाले लोगों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध लेन-देन की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Facebook Conversations