जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव बैराज के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पानी में शव देखकर स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है, ताकि युवक की पहचान की जा सके।
शव मिलने की खबर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा।

Facebook Conversations