रायपुर- दीपावली पर्व को लेकर हर ओर धूम है| सभी लोग अपने घर को लाइट और रंगोली से सजा रहे हैं |इस उत्सव के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर में भी साज सजा हुई है| उनके भिलाई निवास में बेटी और बहु ने धान से रंगोली बनाई | जिसको लेकर सीएम भूपेश बघेल ने एक्स (पहले ट्विटर) पर ट्वीट किया है और प्रदेशवासियों को दिवाली की बधाई दी है |

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है, आज भिलाई निवास में बेटी और बहु ने धान से बहुत ही प्यारी रंगोली बनाई| हमारे छत्तीसगढ़ में धान और दिवाली का विशेष संबंध होता है, प्रथम दिवस चिरई चुगनी लगाकर इसकी शुरुआत होती| इस समय धान की भी कटाई होती है, जिसे बेचकर किसान, मजदूर और गरीब दिवाली मनाते हैं| नई-नई वस्तुएं खरीदते हैं. आप सभी प्रदेशवासियों को ख़ुशी, रोशनी और उत्साह के पावन पर्व दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं |

Facebook Conversations