मुख्यमंत्री 79वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के फायनल मैच एवं पुरस्कार वितरण समारोह में होंगे शामिल :
त्वरित खबरे :

16 फरवरी 2023

राजनांदगांव । मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में आज दोपहर 2 बजे अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित 79वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2022-23 के फायनल मैच एवं पुरस्कार वितरण समारोह में  शामिल होंगे।

हॉकी प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री  उमेश पटेल, नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद  संतोष पाण्डेय, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण  दलेश्वर साहू, अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण  भुनेश्वर बघेल, खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू, विधायक भिलाई नगर  देवेन्द्र यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती गीता साहू, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम  धनेश पाटिला, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मिनरल डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड  गिरीश देवांगन, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग  जितेन्द्र मुदलियार, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित  नवाज खान, अध्यक्ष राजगामी संपदा न्यास  विवेक वासनिक, उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग  मन्ना लाल यादव, उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अल्प संख्यक आयोग  हफीज खान, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य  किशन खण्डेलवाल, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के सदस्य  निखिल द्विवेदी, संचालक मंडल छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी मत्स्य महासंघ मर्यादित के सदस्य संवलूराम निषाद, सिंधी अकादमी बोर्ड के सदस्य  अशोक पंजवानी, सिंधी अकादमी बोर्ड के सदस्य  मुरली पंजवानी, सदस्य छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण मनोज सिन्हा, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल श्री वीरेन्द्र चौहान, छत्तीसगढ़ ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद के सदस्य  पदम कोठारी, राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य श्रीमती संगीता गजभिये, नगर पालिक निगम राजनांदगांव के अध्यक्ष  हरिनारायण धकेता, जनप्रतिनिधि  कुलबीर छाबड़ा, पार्षद ऋषि शास्त्री, समाज सेवी  बलदेव सिंह भाटिया, समाज सेवी बहादुर अली, छत्तीसगढ़ हज कमेटी की सदस्य डॉ. श्रीमती रूबीना अल्वी उपस्थित रहेंगी। महापौर एवं अध्यक्ष आयोजन समिति श्रीमती हेमा देशमुख तथा कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्टेडियम समिति  डोमन सिंह उपस्थित रहेंगे।  

YOUR REACTION?

Facebook Conversations