मतगणना कार्य हेतु द्वितीय रेण्डमाईजेशन संपन्न
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

      दुर्ग 04 जून 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 4 जून 2024 को होने वाले मतगणना के लिए विधानसभावार क्षेत्र क्र. 62 पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण, 64 दुर्ग शहर, 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर एवं 67 अहिवारा के मतगणना कार्य के लिए मतगणना दल हेतु द्वितीय रेण्डमाईजेशन मतगणना आर्ब्जवर  अनिता वर्मा सिंह, के.नरसिम्हा मूर्ति,  भगवान शरण और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  ऋचा प्रकाश चौधरी की उपस्थिति में जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में किया गया है।

Image

        मतगणना दल के द्वितीय रेण्डमाईजेशन के दौरान एडीएम अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर  योगिता देवांगन, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी  अश्वनी देवांगन, संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी, एसडीएम पाटन दीपक निकुंज, एसडीएम धमधा सोनल डेविड भी उपस्थित रहे।

           मतगणना कार्य हेतु कुल 384 कर्मचारियों का रेण्डमाईजेशन किया गया। जिसमें ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) पर 108 कर्मचारी गणना पर्यवेक्षक, 108 कर्मचारी गणना सहायक एवं 108 कर्मचारी माईक्रोआब्जर्वर का रेण्डमाईजेशन किया गया। इसी प्रकार पीबी (पोस्टल बैलेट) पर 15 कर्मचारी गणना पर्यवेक्षक, 15 कर्मचारी गणना सहायक 1, 15 कर्मचारी गणना सहायक 2, 15 कर्मचारी माईक्रोऑब्जर्वर का रेण्डमाईजेशन किया गया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations