मतदान कार्य में संलग्न अधिकारी कर्मचारी.....9 से 11 नवंबर के बीच डाक मतपत्र के माध्यम से कर सकेंगे मतदान.....
त्वरित ख़बरें - बेमेतरा संवादाता

संयुक्त जिला कार्यालय कलेक्टरेट भवन के कक्ष क्रमांक-06 में मतदाता सुविधा केन्द्र स्थापित किया गया है....

बेमेतरा- विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 68 - साजा, 69 - बेमेतरा एवं 70 नवागढ़ के मतदाता पुलिस अधिकारी/कर्मचारी/नगर सेनानी/ड्रायवर क्लिनर जो मतदान कार्य में संलग्न है एवं जिनके द्वारा डाक मतपत्र से मतदान हेतु आवेदन फार्म - 12 प्रस्तुत किया गया है, ऐसे कर्मचारियों को मतदान हेतु जिला स्तर पर कार्यालय कलेक्टर संयुक्त जिला कार्यालय भवन के कक्ष क्रमांक-06 में मतदाता सुविधा केन्द्र स्थापित किया गया है। उक्त सुविधा केन्द्र में 09 नवंबर से 11 नवंबर 2023 तक प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 03ः00 बजे तक अधिकारी/कर्मचारी मतदान कर सकेंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations