दुर्ग- कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दुर्घटना में मृतकों के परिजन को 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नगपुरा तहसील व जिला दुर्ग निवासी रोशनलाल मांडले की विगत 5 फरवरी 2022 को शिवनाथ नदी में डूबने के कारण मृत्यु हो गई थी।
इसी प्रकार ग्राम भेड़सर जिला दुर्ग निवासी संतोष ठाकुर की विगत 16 फरवरी 2022 को तालाब में डूबने के कारण मृत्यु हो गई थी। ग्राम थनौद तहसील व जिला दुर्ग निवासी शत्रुहन नेताम की विगत 01 फरवरी 2017 को कोण्डागांव जिले के बांधा तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी।

Facebook Conversations