मरेठा नवागांव में मंडल स्तरीय मां कर्मा जयंती मनाई गई :
त्वरित खबरे : साहू समाज ने प्रतिभावान छात्र छात्राओं को किया सम्मानित :

28 मार्च 2023

राजनांदगांव। मंडल साहू समिति सिंघोला एवं ग्रामीण साहू समिति मरेठा नवागांव के तत्वाधान में मंडल स्तरीय मां कर्मा जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत भव्य कलश यात्रा, मां कर्मा की सामूहिक आरती एवं पूजा अर्चना, भजन, जस गीत गायन, अतिथि स्वागत ,उद्बोधन एवं निर्धन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं उत्कृष्ट सेवा कार्य हेतु सम्मान, खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ.नीरेंद्र साहू संरक्षक जिला साहू संघ राजनांदगांव, कार्यक्रम की अध्यक्षता भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ, नीलमणी साहू महामंत्री जिला साहू संघ, महेश्वर साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, श्रीमती तेजेश्वरी साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ ,श्रीमती गीता साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, श्रीमती अंजू दिनेश साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ राजनांदगांव, श्रीमती अंबिका साहू जनपद सदस्य डोंगरगांव, जगमोहन साहू समाज सेवी ,तुलदास साहू, कोषाध्यक्ष तहसील साहू संघ ,डॉ महेश साहू सह सचिव जिला साहू संघ ,चंद्रशेखर साहू न्याय प्रकोष्ठ सदस्य ,श्रीमती शैलेंद्री साहू ,रुपेंद्र साहू मीडिया प्रभारी जिला साहू संघ राजनांदगांव के आतिथ्य में हुआ।

मंडल साहू समिति द्वारा समाज मे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। गया जिसमें कु. साधना साहू, वर्षा साहू, मनीषा साहू तान्या साहू, गौरव कुमार एवं कु. काव्या साहू को सम्मानित किया गया। इस दौरान आरआर साहू, जगदीश साहू ,नरेंद्र साहू, योगेंद्र साहू, डॉ दिनेश साहू तुकाराम साहू ,चंद्रकृत साहू ,पंकज साहू, भुनेश्वर साहू ,पीलू राम साहू, दरबारी राम, घनश्याम ,निर्भय साहू ,हेमंत साहू ,गोविंद राम साहू, याददास, संतोष साहू एवं आमीन माता महिला समूह की कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations