MP मिशन 2023ः सरकार की बड़ी तैयारी :
त्वरित खबरे : देर रात जिलों में एससी के अध्यक्ष नियुक्त किए गए :

3 फरवरी 2023

भोपाल। मिशन 2023 के तहत चुनावी साल में एमपी बीजेपी सरकार की बड़ी तैयारी है। इसी कड़ी में प्रदेश में फ्लाईओवर का जाल बिछेगा। केंद्र से मध्यप्रदेश में 15 फ्लाईओवर बनाए जाने की मंजूरी मिली है। लोक निर्माण विभाग मंत्री गोपाल भार्गव ने केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी.

इस दौरान सेतुबंध योजना में प्रदेश में 23 फ्लाईओवर को लेकर चर्चा हुई है। 23 में से 15 फ्लाईओवर प्रदेश को स्वीकृत किए गए है। वित्तीय वर्ष की कार्य योजना में 4935 करोड़ की लागत शामिल है। 14 में से 11 कार्यों को शीघ्र स्वीकृत करने की भी गोपाल भार्गव ने मांग की है। नौ मार्गों के नवीनीकरण के लिए 70 करोड़ रुपया और 8 फ्लाईओवर निर्माण के लिए 512 करोड़ रुपये भी दिए जाने की मांग की है।

मध्यप्रदेश में चुनावी साल में प्रदेश कांग्रेस का फोकस कास्ट पर है। इसी कड़ी में कांग्रेस संगठन में लगातार विस्तार और बदलाव जारी है। ग्राउंड लेवल पर कांग्रेस ने पदाधिकारी नियुक्त करना शुरू किए है। देर रात एमपी के हर जिले में अनुसूचित जाति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग से अध्यक्ष नियुक्त किए गए है।

बता दें कि एमपी में एससी (अनुसूचित जाति) वर्ग के लिए 35 सीटें आरक्षित है। फिलहाल कांग्रेस के पास 35 में से 14 सीट हैं। एससी(SC) सीट पर अब कांग्रेस का माइक्रो मैनेजमेंट फोकस है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations