मॉसम का तूफ़ान: राजस्थान में 135% वर्षा, जयपुर समेत 16 जिलों को रेड–ऑरेंज अलर्ट
त्वरित खबरें - आभा किंडो रिपोर्टिंग

मॉनसून का दबदबा” शब्द से मौसम का संकट झलकता है...

राजस्थान, 5 जुलाई 2025, राजस्थान में मॉनसून का दूसरा दौर जारी है, जिसमेंऔसत से 135% अधिक बारिश दर्जकी गई है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 26 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिनमें से 16 जिलोंमें अति भारी बारिश की आशंकाहै, जिसमेंजयपुर भी शामिल I

जयपुर: मॉनसून के दूसरे सीजनकी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अब तक इस सीजन की औसत बारिश से 135 प्रतिशत ज्यादा बारिशहो चुकी है। आगामी कुछ दिनों तक बारिश का दौर आगे भी जारी रहने की संभावना है। आजशनिवार 5 जुलाई को प्रदेश के 26 जिलों (पुराने 33 जिलों के हिसाब से) में  तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इनमें से 16 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश होने की चेतावनी भी जारी की गई है। भारी से अति भारी बारिश वाले जिलोंमें राजधानी जयपुर का नाम भी शामिल है।

इन जिलों में आज तेजबारिश की चेतावनी I

मौसमकेंद्र जयपुर की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक आज प्रदेश के 26 जिलों में तेज बारिशहोने वाली है। जयपुर सहित 16 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी भीजारी की गई है। अति भारी बारिश वाले जिलों में बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़शामिल है जबकि अजमेर, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, जयपुर, राजसमंद, सवाई माधोपुर, टोंक, उदयपुर और नागौर जिले में भारी बारिश की चेतावनी दीगई है। इनके अलावा अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, सिरोही, बाड़मेर, चूरू, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर और पाली में भी तेज बारिश का येलो अलर्टजारी किया गया है।

औसत से 135 प्रतिशतज्यादा बारिश I

बारिश के इस सीजन में चार जून तक प्रदेश में औसत से 135 फीसदी ज्यादा बारिश होचुकी है। इस अवधि तक औसत बारिश 66.3 एमएम होती है जबकि इस बार अब तक 155.8एमएम बारिश हो चुकी है। बारिश की रफ्तार भी तेज है और आगामी एक सप्ताह तकप्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस बार सामान्य से कहींज्यादा बारिश होने जा रही है। ऐसे में इस बार का मॉनसून किसानों को बड़ी सौगातदेकर जाने वाला है।

चंबल नदी का जलस्तर बढा, बीसलपुर में आवक जारी I

लगातार हो रही तेज बारिश के कारण कोटा बैराज से पानीछोड़े जाने का सीधा असर धौलपुर की चंबल नदी में देखने को मिला है। चंबल में पानीकी आवक लगातार होने से जलस्तर तेजी से बढ रहा है। अभी तक चंबल नदी का जलस्तर 127 मीटर तक पहुंच गया है।इस नदी में खतरे का निशान 130.79 मीटर पर है। यानी खतरे के निशान से सिर्फ तीन मीटर दूर है। जिला प्रशासन नेआसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। उधर टोंक के बीसलपुर बांध में भी लगातार पानी आ रहा है। पिछले 24 घंटे में जलस्तर 42 सेंटीमीटर तक बढ गयाहै। अब तक बीसलपुर का जलस्तर 313.49 मीटर दर्ज किया जा चुका है।



 


YOUR REACTION?

Facebook Conversations