दुर्ग 16 दिसंबर 2022/ ग्राम मोहलाई में कालोनी डेवलपर्स द्वारा आवश्यक अनुमति प्राप्त किए बिना कॉलोनी स्थापित की जा रही थी। जिसे राजस्व विभाग, नगर तथा ग्राम निवेश एवं तहसीलदार के द्वारा संयुक्त रूप से हटाने की कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही में मुकेश रावटे, अनुविभागीय अधिकारी, प्रभारी संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश विमल बगवैया, सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश प्रतीक दीक्षित, नायब तहसीलदार ढाल सिंह बिसेन, पटवारी मोहलाई नगर तथा ग्राम निवेश विभाग, वरिष्ठ शोध सहायक अनूप गढ़े, वरिष्ठ मानचित्रकारराजेश डुंभरे, उप अभियंता संदीप पटेल, उप अभियंता अमर सिंह बघेल व सरपंच पति भरत निषाद एवं पुलिस बल के साथ राजस्व से संबंधित अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

Facebook Conversations