मोहब्बत का हुआ खौफनाक अंत, वेलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या.....
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

बिलासपुर। वेलेंटाइन डे, जहां प्रेमी जोड़े अपने रिश्ते को सेलिब्रेट करते हैं, वहीं इस खास मौके पर एक दुखद घटना सामने आई। जिले में एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी, जिससे दोनों के शव क्षत-विक्षत हो गए। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, चकरभाठा थाना क्षेत्र के परसदा रेलवे ट्रैक पर इस प्रेमी जोड़े ने वेलेंटाइन डे के दिन आत्महत्या कर ली। ट्रेन की चपेट में आने से उनके शव कई हिस्सों में बंट गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।

 फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि आत्महत्या की वजह प्रेम संबंध थे या इसके पीछे कोई और कारण था।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations