मंत्री रविंद्र चौबे ने किया जल शुद्धिसंयत्र जलप्रदाय का भूमिपूजन.....साथ ही परिवार के घर-आंगन लगेगा नल कनेक्शन सामुदायिक भवन का भी हुआ भूमिपूजन.....
त्वरित ख़बरें - बेमेतरा संवादाता

  बेमेतरा- जल संसाधन एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत कुम्हीगुडा में जल शुद्धिसंयत्र जलप्रदाय का भूमिपूजन कर कार्य का शुभारम्भ किया। साथ ही कुम्हीगुड़ा में 6.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले आदिवासी (गोड) समाज सामुदायिक भवन का भूमिपूजन भी किया।।कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा ने की। सरपंच ग्राम पंचायत कुम्हीगुडा श्रीमती सरोज यादव विशिष्ट अतिथि शामिल हुई । 

Image

 Image

मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि  जल जीवन मिशन के तहत 85 गांव के 18805  परिवार फ़ायदा होगा ।उनके घर-आंगन में कनेक्शर लग जायेगा। इस लगभग 80 हजार परिवार के सदस्यों को शुद्ध जल मुहैया होगा। एक साल के भीतर काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्यायें भी सुनी। कार्यपालन अभियन्ता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी आर.के. धनंजय  सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations