ऋतु पुष्पों से हुआ श्रृंगार,भक्तों की भीड़ उमड़ी,नगर निगम में भोलेनाथ के जयकारे गूंजे: महापौर पूजा -अर्जना कर प्रदेश एवं शहर की जनता की खुशहाली,सामान्य वृष्टि, किसानों को अच्छी फसल,सुख समृद्धि की प्रार्थना:
दुर्ग/ 5 अगस्त। नगर पालिक निगम परिसर में लगातार पांच वर्षों से श्रावण मास कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है।इस क्रम में आज नगर निगम परिसर स्थित माँ दुर्गा मंदिर में सावन मास के तीसरे सोमवार भगवान शिव की महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा निगम परिवार के साथ विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की।पंडित द्वारा महापौर को भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया।सबसे पहले भगवान को जल और दूध से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद मंत्रोचार के साथ रुद्राभिषेक पूजन किया गया.इस अवसर महापौर धीरज बाकलीवाल कहा कि प्रदेश एवं शहर की जनता की खुशहाली,सामान्य वृष्टि, किसानों को अच्छी फसल, रोग-दोष से मुक्ति के लिए प्रार्थना की।महापौर के साथ सभापति राजेश यादव एमआईसी सदस्य दीपक साहू,संजय कोहले,जमुना साहू,मनदीप सिंह भाटिया,पार्षद बृजलाल पटेल,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर,पोषण साहू,प्रकाश अहीर,हेमलता वर्मा,लता यादव,साक्षी वर्मा,योगेंद्र वर्मा,दामिनी भुवाल,चित्रलेखा चन्द्राकर,प्रिंसी शर्मा,अन्य भक्त नगर निगम परिवार द्वारा भगवान शिव का विधि विधान से पूजन कराया गया,जहां सबसे पहले भगवान शंकर का दूध,दही, शहद, घी से अभिषेक किया गया। इसके बाद फूल, बेलपत्र आदि से भगवान शिव का दिव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद आरती की गई। ऋतु पुष्पों से भगवान शिव का श्रृंगार हुआ.भोलेनाथ के जयकारो से निगम परिसर गूंज उठा।
Facebook Conversations