महापौर एवं आयुक्त ने अधिकारियों के साथ विभिन्न जलजमाव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण साथ ही जल भराव इलाको में जल जमाव की समस्या का लिया जायजा....
त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरों

महापौर एवं आयुक्त, जल भराव इलाको में जल जमाव की समस्या का लिया जायजा

दुर्ग- नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर में बीते रात से लेकर सुबह तक घंटों  लगातार हो रही बारिश के कारण कुछ इलाके जलमग्न हो गए,ऐसे में महापौर धीरज बाकलीवाल और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अधिकारियों के साथ इलाको में जल-जमाव की समस्या का जायजा लेने पहुँचे। शहर में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण कुछ जगहों में जल जमाव की शिकायत देखी गई। रात से सुबह तक भारी बारिश के कारण पैदा हुई समस्या की जांच के लिए महापौर बाकलीवाल  व आयुक्त चन्द्राकर शहर निरीक्षण के लिए निकल पड़े।

Image

वार्ड क्रमांक 15 पार्षद उषा ठाकुर के घर के  पास बारिश के कारण कच्चा मकान गिर गया है। महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने पीड़ित घरवालों से मुलाकात कर उनकी समस्या से रूबरू हुए और मौजूद अधिकारी को जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।ताकि पीड़ित परिवार को परेशानियों का सामना न करना पड़े।हेरिटेज स्कूल के सामने नाला एवम शक्ति नगर वार्ड में पानी की निकासी की स्थिति देखे।निरीक्षण के दौरान जल जमाव की समस्या को देखते हुए निगम के कर्मचारियो को युद्व स्तर पर काम करने को कहा।जिससे कि जल्द से जल्द जल भराव की समस्या का निराकरण किया जा सके।निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,जितेंद्र समैया,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,मोहित मरकाम आदि मौजूद रहें।
Image

जहाँ जहाँ जल भराव की समस्या है का जायजा लेने जगहों में पहुच रहे है।शहर में भारी वर्षा के कारण हुई जल भराव से जुड़ी समस्याओ को दृष्टिगत रखते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर एवं निगम के अधिकारी निरीक्षण कर जन समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहे है।महापौर व आयुक्त अधिकारियों के साथ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने केलाबाड़ी रानी लक्ष्मी बाई चौक का नाला में फसे कचरे को निकलवाया गया। इसके बाद शंकर नगर के पहले अपोलो फार्मेंसी के सामने नाला के आस पास पानी बहाव के लिए रास्ता क्लियर करने की बात कही।उन्होंने शंकर नगर दुर्गावती चौक के नाला का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations