मेरी मौत तेरी शादी का गिफ्ट, आई लव यू’, Whatsapp पर वीडियो डालकर फंदे से झूला प्रेमी
त्वरित ख़बरें -

 अप्रैल  25बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एकतरफा प्यार में शख्स ने खुदखुशी कर ली। घटना पाररास इलाके की है। खुदखुशी करने से पहले शख्स ने कमरे में लिखा कि उसकी मौत प्रेमिका के लिए उसकी ओर से शादी का तोहफा है। साथ ही शख्स ने खुदखुशी से पहले एक वीडियो भी बनाया और उसे Whatsapp स्टेटस पर अपलोड किया।पुलिस ने कहा कि लड़के ने दीवार पर कोयले से लिखा, ”मेरी मौत तेरी शादी का गिफ्ट, आई लव यू”। फिर उसने गले में फंदा डालते हुए एक वीडियो बनाया। उसे Whatsapp स्टेटस पर साझा किया। बाद में पंखे से लटक कर खुदखुशी कर ली। दरअसल, शख्स एक युवती से एकतरफा प्यार करता था। उस युवती की शादी हो रही थी। जिससे शख्स बेहद दुखी था। बालोद के DSP प्रतीक चतुर्वेदी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ-साथ वीडियो की भी तहकीकात की जा रही है। आगे की कार्रवाई जारी है।हाल ही में, हरियाणा के चरखी दादरी में एक प्रेमी जोड़े ने परिवार वालों से शादी की अनुमति ना प्राप्त होने पर खुदखुशी कर ली। खबर के अनुसार, लड़का और लड़की दोनों दो दिन से गुमशुदा थे। इस के चलते परिवार के लोगों ने दोनों की तलाश की, किन्तु उनका कोई पता नहीं चल पाया। दोनों ही आपस में शादी करना चाहते थे। एक ही गोत्र होने के कारण शादी को घरवालों ने सहमति नहीं दी। इस बात से दोनों से परेशान थे। वे साथ जीने और साथ मरने की कसमें खा चुके थे। दोनों के परिवार वालों ने उनको समझाया। तत्पश्चात, दोनों प्रेमी जोड़े घर से भाग गए। दोनों प्रेमी जोड़े ने खातीवास रोड पर खेतों में जाकर पेड़ पर लटक कर खुदखुशी कर ली।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations