मौसम का फिर बदला मिजाज, प्रदेश के कुछ जगहों पर होगी हल्की बारिश के साथ वज्रपात के आसार
त्वरित ख़बरें

छत्तीसगढ़  में भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर से मौसम  ने करवट बदली है | शनिवार सुबह से ही रायपुर समेत अन्य जिलों में बादल छाए हुए हैं | अचानक बदले मौसम से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा |मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है |

बता दें कि प्रदेश में शुक्रवार को अधिकतम तापमान बलौदाबाजार का 43.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं रायपुर का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया | जबकि रायपुर का न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations