मैजिक और बस में जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत, 6 घायल, मची चीख-पुकार...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

लखीमपुर खीरी जिले में नकहा क्षेत्र के चहमलपुर में आज रोडवेज बस और मैजिक की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई. 6 लोग घायल हैं. इन सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.धौरहरा रोड पर नकहा क्षेत्र के चहमलपुर में मैजिक और रोडवेज बस की भीषण भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई. छह लोग घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है. मौके पर भीषण जाम लग गया है. मैजिक लखीमपुर से जा रहा था जबकि रोडवेज बस धौरहरा क्षेत्र से आ रही थी.सीओ सदर रमेश तिवारी ने बताया कि मैजिक लखीमपुर से जा रहा था. रोडवेज बस धौरहरा क्षेत्र से आ रही थी. तभी नकहा क्षेत्र के चहमलपुर के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई. हादसे में चार लोगों की जान चली गई. जबकि छह लोग घायल हैं.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations