मार्च 2022 से सुजोय घोष की थ्रिलर फिल्म की शूटिंग करेंगी करीना कपूर खान.....
त्वरित खबरे

करीना कपूर खान लाल सिंह चड्ढा के बाद सुजोय घोष के निर्देशन में बन रही थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस के राजी होने के बाद अब जल्द ही फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू किया जाने वाला है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो करीना कपूर खान अगले साल मार्च से इस अनटाइटल फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम नवम्बर 2021 से शुरू हो रहा है। सुजोय घोष इस फिल्म के लिए बेहद एक्साइटेड हैं और शूटिंग शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार जब करीना कपूर खान को ये फिल्म ऑफर की गई तो उन्होंने बिना समय गंवाए फिल्म साइन कर ली थी।

देश के अलग-अलग हिस्सों में होगी फिल्म की शूटिंग

रिपोर्ट्स की अनुसार इस थ्रिलर फिल्म की शूटिंग मुंबई की बजाए दार्जिलिंग और कलिमपोंग जैसी जगहों पर की जाने वाली है। फिलहाल शूटिंग शेड्यूल और लोकेशन्स पर मेकर्स के बीच चर्चा जारी है।

फिल्म में करीना कपूर खान के साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। फिल्म को जय सेवकरमान द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है, जबकि इसका निर्देशन सुजोय घोष करेंगे।

इस अनटाइटल थ्रिलर फिल्म से पहले करीना कपूर खान, आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्डा में लीड रोल निभाती दिखेंगी। ये फिल्म हॉलीवुड की फॉरेस्ट गम्प की हिंदी रीमेक होने वाली है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations