लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी हत्या की जिम्मेदारी...
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

मुंबई।  एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बाबा सिद्दीकी हत्या की जिम्मेदारी ली है। सूत्रों की माने तो एक सोशल मीडिया पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए गैंग ने कहा है कि जो सलमान खान की मदद करेगा अपना हिसाब लगाकर रख लेना। दरअसल एनसीपी नेता की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में दो आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। वहीं एक आरोपी फरार है।वायरल हो रहे इस पोस्ट में लिखा है, “सलमान खान हम ये जंग नहीं चाहते थे, लेकिन तुमने हमारे भाई का नकुसान करवाया… आज जो बाबा सिद्दीकी के शराफत के पुल्ल बंध रहे हैं या एक टाइम में दाऊद के साथ मकोका एक्ट में था. इसके (बाबा सिद्दीकी) मरने का कारण अनुज थापन औऱ दाऊद को बॉलीवुड, राजनीति, प्रॉपर्टी डीलिंग से जोड़ना था. हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है पर जो सलमान खान और दाऊद गैंग की हेल्प करेगा अपना हिसाब किताब लगा के रखना.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations