लाठी के सहारे मतदान केंद्र पहुंचकर डाला वोट....लोकतंत्र के पर्व में 105 वर्षीय वृद्धा ने निभाई अपनी जिम्मेदारी.....
त्वरित ख़बरें

बालोद- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण का मतदान कल हुआ. इसके बाद अब 70 विधानसभा सीटों के 958 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई है| वहीं कल हुए वोटिंग में मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया| बालोद जिले के गुंडरदेही विधानसभा के ग्राम पेंड्री की 105 वर्षीय हेमिन बाई ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया| वह लाठी के सहारे मतदान केंद्र पहुंची और वोट डाला| साथ ही हेमिन बाई ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मैंने मतदान कर लिया है, आप भी मतदान करें |

बता दें कि जिले में इस बार पिछले विधानसभा निर्वाचन से मतदान में बढ़ोतरी हुई है |विधानसभा निर्वाचन 2018 में जिले में मतदान का प्रतिशत 82.43 प्रतिशत था, जो कि इस साल विधानसभा चुनाव 2023 में 83.51 प्रतिशत हुआ है| निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 83.51 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें संजारी-बालोद विधानसभा में 84.83 प्रतिशत, डौंडीलोहारा विधानसभा में 81.89 प्रतिशत तथा गुंडरदेही विधानसभा में 83.76 प्रतिशत मतदान हुआ |

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन की ओर से जिले में मतदाताओं को जागरूक करने वृहद रूप से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न स्तर पर किया गया| इसका असर कल मतदान दिवस पर मतदान केंद्रों में लगी मतदाताओं की लंबी कतारों के रूप में नजर आया| कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न होने पर जिले के सभी मतदाताओं और चुनाव कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations